बेसन का ढोकला - Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला - (Besan Dhokla Recipe)

बेसन का ढोकला खाने मे बहुत स्वादिष्ट होता है ! इसको भाप मे पकाने के कारण इसमे तेल का प्रयोग बहुत कम होता है ! यदि आप तले एवं मसालेदार खाने से परहेज हैं ! तो आप इसे बना सकते है 
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है । जैसे रवा ढोकला, बेसन ढोकला, खट्टा एंव मीठा ढोकला आज बेसन का ढोकला बनाते है। 


आवश्यक सामाग्री  ( Ingredients of Besan Dhokla)
मिश्रण बनाने के लिए  सामाग्री

बेसन - 200 ग्राम (आवश्यकतानुसार)
हल्दी - आधा छोटा चम्मच 
नमक - स्वादानुसार 
नीबू का रस - 2 टेबल स्पून / दही भी ले सकते है।
ईनो - 3/4 छोटी चम्मच/बैकिंग सोडा
 
तड़का लगाने के लिए सामाग्री 

तेल - 1 टेबल स्पून 
राई  - आधा छोटा चम्मच 
जीरा - आधा छोटा चम्मच 
नमक - स्वादानुसार 
हरी मिर्च 2-3 ( लम्बे टुकड़े मे कटी हुई)
हरा धनिया  - बारीक काटा हुआ 

विधि - 
बेसन को छानकर बर्तन मे निकाले, अब इसमे थोड़ा - थोड़ा करके पानी डालते हुए , चम्मच से चलाते हुए गाड़ा घोल बना ले, इसमे गुठलिया नही रहनी चाहिए हल्दी पाउडर और अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाकर 20 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए  
बर्तन जिसमे आप  ढोकला बनाना चाहते है! उसमे 2 छोटे गिलास पानी डालिये और गैस फ्लैम पर गर्म  होने के लिए रख दीजिए। इसमे एक स्टैण्ड भी रखे जिसके उपर बेसन का घोल थाली मे रखेंग
 थाली मे तेल या घी  लगाकर चिकना कर लिजिये बेसन के घोल मे नींबू  का रस और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाइये  अब इस मिश्रण मे ईनो डालकर चम्मचे से चलाइये जैसे ही घोल मे बबल आ जाए  तुरन्त इस घोल को थाली मे डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैंड पर रख दीजिये। इसे 20 मिनिट मिडियम फ्लेम पर पकने दीजिये 
ढोकला पका या नही यह देखने के लिए ढोकला मे चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये , मिश्रण चाकू की नोक से नही चिपकता है। तो बेसन का ढोकला बन गया है। गैस , करके थाली को बर्तन से निकालकर ठंडा करे और चाकू की मदद्  से ढोकला को किसी दूसरी थाली या प्लेट मे निकालकर अपनी पसंद  के अनुसार आकार मे ढोकला काट लिजिये।

तड़का लगाने के लिए- छोटी कढाई मे तेल डालकर गरम होने के बाद,  राई डालकर तड़कने के बाद हरी मिर्च डालकर हल्का सा तलिये अब इस मसाले मे आधा कप पानी डालकर नमक और चीनी भी डाल दीजिए  इसमे उबाल आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये। अब इसमे नींबू  का रस मिलाकर इस तड़के को चम्मच की सहायता से ढोकला पर सभी जगह डालिये और  हरी धनिया को बारीक काटे और ढोकला पर डालकर सजाइये और गरमा-गरम ढोकला तैयार है। ताजा- ताजा बेसन ढोकला परोसिये और खाइये। 

Comments

Post a Comment